Rashifal 2023: आज से नववर्ष 2023 शुरू हो चुका है। देश-दुनिया में नए साल के स्वागत का जश्न जारी है। सभी को नए साल पर ढ़ेर सारी उम्मीदें और इच्छाएं होती हैं, जो बीते वर्ष पूरी न हो सकी उसको पूरा करने का संकल्प लेते हैं। नए साल पर अपने लिए नए लक्ष्य तय करते हैं और उसको पूरा करने का संकल्प लेते हैं।
जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023 ? पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक हर एक महीने का संपूर्ण वार्षिक राशिफल 2023...
अंक ज्योतिषफल 2023 भविष्यफल
साल 2023, अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार वर्ष 2023 का कुल योग(2+0+2+3=7) 7 है। अंक ज्योतिष के अनुसार 7 का अंक केतु का अंक माना गया है। ज्योतिष में केतु एक रहस्यमयी ग्रह है। यह कब अच्छा और कब बुरा फल प्रदान करता इसके बारे में आकलन करना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि केतु विपरीत प्रकृति का माना जाता है। केतु के प्रभाव से व्यक्ति के अंदर आध्यात्मिक प्रभाव रहता है।
अंक ज्योतिषफल 2023 और मूलांक गणना
जिस प्रकार से ज्योतिष शास्त्र में जन्म के समय राशि और ग्रहों की स्थिति के आधार पर व्यक्ति का भविष्यफल जाना जाता है उसी प्रकार अंक ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति का भाग्यफल मूलांक के आधार पर निकाला जाता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख से मालूम होता है। उदाहरण के लिए अगर किसी का जन्म 05-11- 2022 को हुआ है तो उसका मूलांक 5 होगा। यहां पर सिर्फ मूलांक निकालने लिए जन्मतिथि को देखना है। यहां पर जन्म की तारीख 05 है ऐसे में 05 का जोड़ (0+5=5) 5 आता है इसलिए मूलांक 5 होगा। वहीं भाग्यांक 13 होगा। (0+5+1+1+2+0+2+2=13)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.
Please wait...
Please wait...