{"_id":"60c73ea28ebc3e59ab432186","slug":"free-cars-on-offer-for-taking-covid-19-vaccine-in-russiavaccination-drive-moscow-vaccine-offer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: इस देश में कोविड-19 वैक्सीन लगवाने पर मुफ्त मिल रही है लाखों रुपये की कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना से जंग: इस देश में कोविड-19 वैक्सीन लगवाने पर मुफ्त मिल रही है लाखों रुपये की कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 14 Jun 2021 05:03 PM IST
सार
कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन (टीकाकरण) अभियान का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे में रूस उन लोगों को मुफ्त कार जैसे प्रोत्साहन की पेशकश कर रहा है जो कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगे।
new car
- फोटो : For Representation Only
विज्ञापन
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन (टीकाकरण) अभियान का सहारा लिया जा रहा है। रूस ने अपने देश में लोगों को वैक्सीन लगावने के लिए प्रेरित करने के लिए एक अनूठी पहल की है। रूस उन लोगों को मुफ्त कार जैसे प्रोत्साहन की पेशकश कर रहा है जो कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगे। देश में टीकाकरण की धीमी दर में सुधार के लिए इस अभियान के तहत मॉस्को में 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की कारें दी जाएंगी।
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने रविवार को यह घोषणा की है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को 10 लाख रुपये तक की कीमत की ब्रांड न्यू कार मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि इससे टीकाकरण की दर में सुधार होगा, क्योंकि लोगों को एक नई कार घर ले जाने को मिल रही है।
मेयर ने कहा कि, "18 वर्ष से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति, जो आज 14 जून से कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लेते हैं, कार जीतने की इस योजना में ऑटोमैटिक रूप से उनकी एंट्री हो जाएगी।" लोगों को वैक्सीन लेने के लिए आकर्षित करने की यह अनूठी योजना 11 जुलाई तक चलेगी।
अगले चार हफ्तों में, हर हफ्ते कम से कम पांच कारें लकी ड्रॉ में दी जाएंगी। लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक खींचने के लिए मॉस्को के मेयर की पहल के हिस्से के रूप में कुल मिलाकर लगभग 20 कारें दिए जाने की संभावना है।
कोविड-19 संक्रमण के मामलों की बात करें तो, मास्को रूस में सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक है। रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार को 7,704 संक्रमण के नए केस दर्ज किए गए, जो 24 दिसंबर के बाद से एक दिन में सबसे अधिक हैं। कुल मिलाकर, रूस में 14,723 मामले दर्ज किए गए हैं, जो 13 फरवरी के बाद से एक दिन में सबसे बड़ा है।
इससे पहले, मॉस्को के मेयर ने सिर्फ कुछ निवासियों द्वारा टीकाकरण कराने पर निराशा जताई थी। 21 मई तक 1.2 करोड़ से ज्यादा की आबादी में से सिर्फ 13 लाख लोगों को ही एक खुराक मिली थी। रूस ने दिसंबर में अपने स्पूतनिक वी वैक्सीन को लॉन्च किया था और इसे मॉस्को में सभी के लिए तेजी से उपलब्ध कराया गया।
मेयर ने कहा कि मॉस्को कोविड-19 रोगियों के लिए हजारों अस्थायी अस्पताल के बिस्तर हासिल करने की कोशिश कर रहा है। वायरस को फैलने को रोकने में मदद के लिए निवासियों को इस हफ्ते काम से दूर रहने के लिए भी कहा गया है। मेयर ने रविवार को एक ब्लॉग में कहा, "यह केवल एक अस्थायी समाधान है। नए प्रतिबंधों से बचने और स्थिति में स्थायी सुधार सुनिश्चित करने के लिए, हमें टीकाकरण में तेजी लाने की जरूरत है।"
विस्तार

हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।