न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 14 Dec 2020 05:24 PM IST
फूलों की घाटी के निरीक्षण के लिए वन विभाग का दल रवाना हो गया है। हाल ही में नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क में वन तस्करों के पकड़े जाने के बाद विभाग ने यह कदम उठाया है।दरअसल, सर्दियां शुरू होने के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों से वन विभाग के कर्मचारी निचले क्षेत्रों में आ जाते हैं, जिसके चलते क्षेत्र में वन तस्कर सक्रिय हो जाते हैं।
नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के लाता रेंज में हाल ही में 10 वन तस्कर पकड़े गए, जिनके पास से कस्तूरा और कस्तूरी मृग की खाल भी बरामद हुई थी। इसके बाद एहतियातन नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क की फूलों की घाटी रेंज में भी सतर्कता बढ़ा दी है।
इसके लिए विभाग ने सोमवार को छह सदस्यीय गश्ती दल को घाटी के निरीक्षण के लिए रवाना किया है। यह दल चार दिनों तक क्षेत्र का भ्रमण करेगा। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि दल पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करेगा और वह विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखेगा। तस्करों के पद चिह्न या अन्य गतिविधियों को बारीकी से देखा जाएगा। ताकि ऐसी गतिविधियों को रोका जा सके।