पति को जमानत दिलाने के नाम महिला के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी वकील बनकर महिला के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। उसने महिला की अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे व उसके पति को जेल में मरवा देगा। दक्षिण जिले की तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के कई दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस वारदात के बाद महिला को उसके पति ने भी छोड़ दिया है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला(23) संगम विहार अकेली रहती है। उसने वर्ष 2019 में मंदिर में प्रेम विवाह किया था। मार्च 2021 में उसका पति अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल गया था। इस केस के सिलसिले में मार्च 2021 में उसकी काबुल नामक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने खुद को वकील बताया था। उसने कहा था कि उसकी अदालत में बहुत चलती है। उसने महिला को उसके पति को जल्द ही जेल से बाहर निकलवाने का झांसा दिया। ऐसे में पीड़िता ने उसे अपना मोबाइल नंबर दे दिया।
मार्च के चौथे सप्ताह में काबुल उसके घर आ गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे व उसके पति को जेल में मरवा देगा। धमकी से वह बहुत ज्यादा डर गई थी। इस कारण पुलिस को शिकायत नहीं की।
12 अप्रैल, 2022 को काबुल ने उसे फीस देने के नाम पर कोर्ट में बुलाया। कोर्ट में कोई नहीं था। आरोपी ने चैंबर में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि उसके पास उसके अश्लील फोटो व वीडियो हैं। वह 11 मई, 2022 को कपड़े लेने लाजपत नगर गई थी। आरोपी वहां आ गया और अश्लील फोटो व वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर सनलाइट कॉलोनी में स्थित पीजी गेस्ट हाउस में ले गया। यहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
यहां पर पीड़िता ने 100 नंबर पर कॉल की। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस मौके पहुंची। इसके बाद मामले को तिगड़ी थाना पुलिस को भेज दिया। तिगड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विस्तार