इस दुनिया के हर एक इंसान के बीच अगर कोई कॉमन चीज है तो वो है 'सफलता'। ये एक ऐसी चीज है जिसकी चाहत हर किसी की है। फिर वो चाहे मुकेश अंबानी हों या देश के प्रधानमंत्री मोदी, हर किसी को जिंदगी में सफल होना है। हां एक बारीक सा अंतर ये हो जाता है कि लोगों के लिए सफलता के मायने बदल जाते हैं। आज आपको ऐसी ही चार मशहूर हस्तियों के जरिए बताते हैं कि कैसे मिलती है सफलता?
1. मेडनाः अमेरिका की मशहूर गायक, संगीतकार, एक्टर और बिजनेसवुमन जिन्होंने एक के बाद एक ना जाने कितने हिट दिए हैं। उनका कहना है कि, "बहुत से लोग ये बताने से डरते हैं कि उन्हें क्या चाहिए इसलिए उन्हें वो चीजें कभी मिलती भी नहीं।"
साउथ अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति रहे नेल्सन मंडेला महात्मा गांधी से बहुत ज्यादा प्रभावित थे। इसके अलावे वो साउथ अफ्रीका में हुए अश्वेत आंदोलन के सबसे बड़े नेता भी थे। उनका कहना था कि, "अपनी इच्छाओं को शीर्ष पर पहुंचाने से पहले कई बार मौत का सामना करना पड़ता है।"
इनके बारे में सिर्फ एक लाइन कहना ठीक होगा कि वो इंसान जिसने अपने बाद की पीढ़ी में बॉक्सर बनने का बीज बोया। जिन्होनें बॉक्सिंग में अमेरिका के लिए एक नहीं कई इतिहास लिखे। उनका कहना था, "मैं कभी हारने के बारे में नहीं सोचता, सिर्फ ये सोचता हूं कि जो भी करूं पूरी ताकत से करूं।"
आयरलैंड के मशहूर प्ले राईटर, नॉवेलिस्ट, निबंधकार और कवि जो कि बाद में लंदन के सबसे मशहूर नाटककार में से भी हुए, उनका कहना था कि, "आप जो हैं वो बने रहिए, सहज रहिए। लोग आपको उसी रूप में स्वीकार लेते हैं, जो आप हैं।"