भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव अक्सर अपना फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके खेसारी लाल के चाहने वालों की आज कमी नहीं है। उनके फैंस बेसब्री से उनके गानों का इंतजार करते हैं। अपने फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए खेसारी ने अब अपना एक नया गाना रिलीज कर दिया है। हाल ही में रिलीज हुए इस भोजपुरी रोमांटिक गाने के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के रोमांस किंग खेसारी लाल का यह रोमांटिक गाना उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री प्रियंका की केमिस्ट्री भी काफी दिलचस्पी दिखाई दे रही है। गाने के बोल कुछ इस तरह है- मैडम जाती हो किधर कि तेरा आशिक है इधर। खेसारी का यह गाना उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
गाने में खेसारी लाल यादव गमछा लिए अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। आंखों में चश्मा लगाए खेसारी बेहद स्लाइलिश नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका की जोड़ी भी उनके साथ काफी अच्छी लग रही है। इस गाने के बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं जबकि को संगीत शुभम राज ने दिया है। वहीं, इसका निर्देशन दीपेश गोयल ने किया है।
2 मिनट 44 सेकंड लंबे इस गाने पर फैंस जमकर पर लुटा रहे हैं। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इस पर 40 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब खेसारी के गाने को फैंस इतना पसंद कर रहे हो। इससे पहले खेसारी ने बॉलीवुड के मशहूर गाने पानी पानी और दो घूंट का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया था, जिसे उनके फैंस ने जमकर पसंद किया था।
विस्तार