कोरोना महामारी एक बार फिर से तेजी से अपने पैर पसार रही है। ऐसे में एक बार फिर से लॉकडाउन लगने की संभावना जताई जा रही है। तो वहीं मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसकी वजह से वहां काम की रफ्तार फिर से धीमी हो गई है। इस दौरान भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू काफी परेशान हो गए हैं। उन्हें डर इस बात का है कि कही फिर से लॉकडाउन ना लग जाए और उन्होंने एक फैसला ले लिया है।
अरविंद कल्लू लॉकडाउन लगने की आहट ये इतना दुखी है कि उन्होंने डीजे सर्विस शुरू करने का फैसला कर लिया है। बिहार में कोरोना काल में होने वाली शादियों में 200 लोगों का संख्या निर्धारित कर दी गई है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब कल्लू उन्हीं शादियों में डीजे वाले का काम करेंगे। सिर्फ यही नहीं अरविंद कल्लू ने अपने फैंस से भी खास अपील की है।
दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि भोजपुरी सिंगर ने अपना नया गाना डीजे कल्लू रिलीज किया है। इस गाने के पोस्टर में लिखा हुआ है कि शादी विवाह, बर्थडे जैसे आयोजनों पर सेवा का मौका अवश्य दें। ये गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इसमें कल्लू DJ वाले बाबू के अवतार में नजर आ रहे हैं।
बता दें कि गाना DJ कल्लू किरण म्यूजिक एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज किया गया है। इसी बैनर से इस गाने का निर्माण भी हुआ है, जिसमें स्वर अरविंद अकेला कल्लू का है। गीतकार यादव राज हैं। संगीतकार रौशन सिंह हैं।