साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं और इस बात की जानकारी धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर दी है। दोनों ने एक-एक नोट शेयर किया है, जिसमें लगभग एक जैसी बातें ही लिखी हैं।
धनुष ने ट्विटर पर अपना नोट शेयर करते हुए लिखा है, 'दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने और अपने बेहतर के लिए व्यक्तिगत रूप में समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है। हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिए हमें जरूरी प्राइवेसी जरूर दें। ओम नम: शिवाय!' इस नोट के साथ धनुष ने हाथ जोड़ने के इमोजी भी लगाए हैं।

🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/hAPu2aPp4n
— Dhanush (@dhanushkraja) January 17, 2022