अंबाला। अंबाला में बाइक सवार मां और बेटे को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। ये हादसा नग्गल थाना के नजदीक हुआ जब दोनों अपने गांव से किसी बैंक के काम के लिए घर से निकले थे।
डॉक्टर का कहना है कि दोनों को सिर पर गंभीर चोटें आई है। ज्यादा जानकारी देते हुए घायल बेटे के पिता ने बताया कि उनका बेटा आशीष और उनकी पत्नी सर्वजीत बैंक के काम के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि नग्गल थाने के नजदीक ही उनके बेटे और पत्नी का एक्सीडेंट हुआ था। सड़क दुघर्टना में दोनों ही लोगों को काफी ज्यादा गंभीर चोटें आई है। इसके बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है। डॉक्टर ने बताया कि दोनों को सिर पर चोट आने से स्थिति नाजुक बनी हुई है, फिलहाल उपचार चल रहा है। सीटी स्कैन के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। संवाद