विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के हेमंत मेडिकल के पास शनिवार देर रात एक 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस हत्या में कुल छह लोग शामिल थे जिनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को विक्टोरिया अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पश्चिम बेंगलुरु के डीसीपी लक्ष्मण बी निम्बारगी ने इस घटना की जानकारी दी है।