विस्तार
इस चुनाव में अहमदाबाद जिले की वेजलपुर सीट राजनीतिक रूप से बेहद खास रही है। ये सीट गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है जिसके सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। 2008 में हुए परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई थी। इस बार इस सीट भाजपा के अमित ठाकेर, कांग्रेस के राजेंद्र पटेल मैदान में थे।
यहां के चुनाव परिणाम की बात करें तो इस सीट पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा के ठाकेर ने कांग्रेस के राजेंद्र पटेल को 59,651 वोटों से हरा दिया।
2017 चुनाव में भाजपा ने दर्ज की थी जीत
2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा किशोर चौहान ने कांग्रेस के मिहिर भाई शाह को 22 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी दस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 2017 में इस सीट से जीते किशोर चौहान को भाजपा ने एक बार फिर टिकट दिया है। चौहान 2012 में भी यहां से जीत चुके हैं। 2022 में अगर चौहान को जीत मिलती है तो वो इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाएंगे।
2008 के परिसीमन के बाद आस्तित्व में आई यह सीट
वेजलपुर सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। 2012 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए। तब भाजपा के उमीदवार किशोर सिंह चौहान को जीत मिली थी। चौहान ने कांग्रेस के मुर्तजा खान पठान को 40 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।
2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
वेजलपुर सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।