आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
गुजरात चुनाव का परिणाम आज (आठ दिसंबर) जारी होगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। शाम तक यह भी साफ हो जाएगा कि सूबे में 24 साल से कायम भाजपा का राज आगे जारी रहेगा या विपक्ष का लंबा इंतजार खत्म होगा। तमाम एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि इस बार भाजपा की जीत का नया रिकॉर्ड बनेगा। पिछले कई चुनावों से ज्यादा सीटें इस बार मिलेंगी।

आम आदमी पार्टी की दमदार एंट्री ने कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा को भी मुश्किलों में डाल दिया था। यही कारण है कि भाजपा को भी चुनाव के आखिरी समय में पूरी ताकत झोंकनी पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्र के 10 से ज्यादा मंत्री, चार मुख्यमंत्री, तीन राज्यों के उप-मुख्यमंत्री और अलग-अलग राज्यों के 50 से ज्यादा मंत्रियों ने खूब सभाएं कीं।
अकेले प्रधानमंत्री ने 30 सितंबर से दो दिसंबर तक कुल 39 रैलियों और सभाओं के जरिए गुजरात की 134 विधानसभा सीटों को कवर किया। वहीं, भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने 23 रैलियों के जरिए 108 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया।
आइए जानते हैं दोनों ने कहां-कहां रैलियां और रोड शो किए? किन सीटों को रैली और रोड शो के जरिए कवर किया? दोनों की रैलियों का कितना असर हुआ?