न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 27 Mar 2021 06:16 PM IST
कर्नाटक के सेक्स स्कैंडल की आंच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार तक पहुंच गई है। हालांकि शनिवार को शिवकुमार ने बयान जारी कर सफाई दी कि वह उस महिला से कभी नहीं मिले जो कथित सेक्स वीडियो में दिखाई दे रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली के शामिल होने के आरोप लग रहे हैं।
नाम ले रही है महिला
इस विवाद में उस समय नया मोड़ आया जब वायरल हुई ऑडियो क्लिप में महिला कथित रूप से उनका नाम लेकर बात करते हुए सुनाई दे रही है। वीडियो में कथित रूप से दिखाई दे रही महिला ने चौथी बार वीडियो संदेश जारी कर स्वयं एवं परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। महिला का दावा है कि वह परेशान महसूस कर रही है और आत्महत्या करना चाहती है।
भाजपा ने की अध्यक्ष पद से हटाने की मांग
ऑडियो क्लिप सामने आने पर कर्नाटक भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और मांग की कि कांग्रेस शिवकुमार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए। दावा किया जा रहा है कि इस कथित ऑडियो क्लिप में बातचीत उसी रात (दो मार्च) की है और जब टेलीविजन चैनल पर सेक्स सीडी लीक हुई।
शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम सार्वजनिक जीवन में हैं, आप (मीडिया) जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। हम राजनेता भी मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करते हैं। उस महिला ने कहा कि वह मुझसे मिलने की कोशिश कर रही है। रोजाना कम से कम 10 लोग उनके पास निजी समस्या को लेकर मिलते हैं, उस तरह संभव है महिला आई होगी, लेकिन कभी उनसे नहीं मिली। शिवकुमार ने कहा कि अगर वह आज आती है तो मैं जानकारी लूंगा और तथ्यों को सत्यापित करूंगा।
महिला द्वारा शुक्रवार को दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जरकीहोली पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया। इसके कुछ घंटे बाद ही महिला और उसके परिवार के सदस्यों के बीच टेलीफोन पर की गई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। इसमें कथित रूप से वह यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि वह शिवकुमार के घर उनसे मिलने जा रही है।
जेडीएस ने शनिवार को कहा कि पूर्व मंत्री रमेश जरकिहोली से संबंधित कथित सेक्स स्कैंडल मोहपाश का मामला साबित हो रहा है। पार्टी ने पुलिस से अपील की है कि वह सच्चाई का पता लगाने के लिए राजनीतिक दबाव में आए बगैर निष्पक्ष जांच करे। पार्टी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि सेक्स स्कैंडल ने देश के सामने कर्नाटक का सिर शर्म से झुका दिया। शुरुआत में जो मामला सेक्स स्कैंडल और यौन शोषण का लग रहा था वह षड्यंत्र जैसा लगने लगा है। इसमें कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का नाम भी आया है, इसके बाद यह मोहपाश का मामला लगने लगा है। जिस प्रकार लगातार ऑडियो और वीडियो क्लिप जारी किए गए हैं, उससे ऐसा लगता है कि इसके पीछे किसी बड़े समूह का हाथ है।
विस्तार