जम्मू। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सब आगे आएं। सबके सहयोग से ही भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है। यह बात मेयर राजिंदर शर्मा ने परेड मैदान से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए निकाली पद यात्रा में कही। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के छात्रों का पूरा सहयोग मिला है। पद यात्रा परेड मैदान से पुरानी मंडी, रघुनाथ बाजार से महाराजा हरि सिंह पार्क तक निकाली गई। इसमें अलग-अलग संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। साथ ही भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए एकजुट होने का संकल्प भी लिया।
कहा कि नगर निगम में अब हर काम ऑनलाइन करवाया जाएगा। पहले लोगों को परेशानी पेश आ रही थी। काम समय पर नहीं हो रहे थे। अब व्यवस्था में सुधार किया गया है। आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार को भी समाप्त किया जाएगा।
पद यात्रा में पार्षद पप्पू चौधरी, गगनदीप, सोशल वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन अजय गुप्ता, हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन राज कुमार तरखान, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स, ट्रेडर्स एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन, सामाजिक संगठन, एनजीओ, धार्मिक गुरु, वरिष्ठ नागरिक, पार्किंग एसोसिएशन, मार्निंग वाकर एसोसिएशन, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, प्रिंटर एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।