लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिवर्ष कई परीक्षाएं आयोजित कराता है। इनमें से संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रवेश परीक्षा (CGL) भी एक परीक्षा है। इस परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं। हजारों पदों के लिए ये भर्ती आयोजित की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं किस लेवल के पद के लिए क्या सैलरी रहती है। कितना कंप्टीशन रहता है? दरअसल एसएससी सीजीएल में अलग-अलग स्तर के पदों के लिए सैलरी स्ट्रक्चर भी अलग-अलग होता है। इस वर्ष आयोग द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूदा समय में सीजीएल भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। पहले चार चरणों में आयोजित की जाने वाली ये परीक्षा अब 2 चरणों में आयोजित की जा रही है। जिसके लिए देशभर से तकरीबन 31 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अगर आप भी एसएससी सीजीएल परीक्षा में भाग ले रहे हैं। तो सफलता के फ्री कोर्स SSC CGL Vijeta : Subscribe Now की मदद लेकर परीक्षा में सफलता को सुनिश्चित कर सकते हैं।
SSC CGL Post Level | वेतनमान | ग्रेड पे | अन्य भत्ते |
लेवल 8 | बेसिक पे 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 | ग्रेड पे 4800 | मिलते हैं |
लेवल 7 | बेसिक पे 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 | ग्रेड पे 4600 | मिलते हैं |
लेवल 6 | बेसिक पे 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 | ग्रेड पे 4200 | मिलते हैं |
लेवल 5 | बेसिक पे 29,200 रुपये से लेकर 92,300 | ग्रेड पे 2800 | मिलते हैं |
लेवल 4 | बेसिक पे 25,500 रुपये से लेकर 81,100 | ग्रेड पे 2400 | मिलते हैं |
उपरोक्त वेतनमान आवेदक को | एबीसी टियर शहरों के अनुसार मिलता है |
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC GD, UPSSSC लेखपाल, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Please wait...
Please wait...