Hindi News
›
Jobs
›
Government Jobs
›
UPRVUNL AE Result 2022 Declared, Check Govt Jobs Assistant Engineer Trainees Sarkari Result
{"_id":"63879c8757da786e02038caa","slug":"uprvunl-ae-result-2022-declared-check-govt-jobs-assistant-engineer-trainees-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPRVUNL AE Result 2022: यूपीआरवीयूएनएल ने सहायक अभियंता ईएंडएम\/सिविल ट्रेनी भर्ती का रिजल्ट किया जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPRVUNL AE Result 2022: यूपीआरवीयूएनएल ने सहायक अभियंता ईएंडएम/सिविल ट्रेनी भर्ती का रिजल्ट किया जारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:40 PM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
UPRVUNL AE Result 2022 Declared: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) ईएंडएम/ सिविल के विभिन्न पदों के लिए परिणाम जारी कर दिया है।
UPRVUNL AE Result 2022 Declared: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) ईएंडएम/ सिविल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org से चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से सहायक अभियंता प्रशिक्षु ईएंडएम/ सिविल पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में योग्य घोषित होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा।
यूपीआरवीयूएनएल द्वारा सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) ईएंडएम/ सिविल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट 16 और 17 नवंबर, 2022 को आयोजित किया गया था। सहायक अभियंता प्रशिक्षुओं के कुल 123 रिक्त पदों को भरने के लिए यूपीआरवीयूएनएल भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
UPRVUNL AE Result 2022: डाउनलोड करने के चरण
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाएं।
'करिअर' सेक्शन के अंदर 'परिणाम' सेक्शन पर जाएं।
एई-सिविल और एई-ई एंड एम परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।