10:01 PM, 21-May-2022
मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर अपना आखिरी लीग मुकाबला जीत लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने दिल्ली के 160 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से टिम डेविड ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए 11 गेंदों में 34 रन बनाए। मुंबई की जीत के साथ ही दिल्ली का सफर भी समाप्त हो गया और बैंगलोर की टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच गई है।
09:56 PM, 21-May-2022
आखिरी छह गेंद का रोमांच
मुंबई को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में पांच रन की दरकार है। डेनिएल सैम्स और रमनदीप सिंह क्रीज पर।
09:47 PM, 21-May-2022
टिम डेविड 34 रन बनाकर आउट
शार्दुल ठाकुर ने अपने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर टिम डेविड को आउट कर मुंबई को बड़ा झटका दिया है। डेविड ने आउट होने से पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में 34 रन बनाए। मुंबई को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 14 रन की दरकार।
18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 146/4, तिलक वर्मा (20*), रमनदीप सिंह (1*)
10:40 PM, 21-May-2022
खलील का महंगा ओवर, खर्चे 17 रन
खलील अहमद अपने दूसरे स्पेल में महंगे साबित हुए। शुरू को दो ओवरों में महज दो रन देने वाले खलील ने अपने तीसरे ओवर में 17 रन लुटा दिए। मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों में 29 रन की दरकार है।
17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 131/3, टिम डेविड (22*), तिलक वर्मा (19*)
10:29 PM, 21-May-2022
मुंबई के 100 रन पूरे
मुंबई इंडियंस ने 15वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। शार्दुल के इस ओवर की आखिरी गेंद पर टिम डेविड ने छक्का लगाया और टीम के स्कोर के 100 के पार पहुंचाया। मुंबई को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 59 रन की दरकार।
15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 101/3, टिम डेविड (6*), तिलक वर्मा (6*)
10:25 PM, 21-May-2022
शार्दुल ने किया ब्रेविस का शिकार
शार्दुल ठाकुर ने अपने दूसरे ओवर में दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस को बोल्ड कर दिया। ब्रेविस 33 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए।
10:10 PM, 21-May-2022
ब्रेविस को 25 के स्कोर पर मिला जीवनदान
डेवाल्ड ब्रेविस को 25 रन के स्कोर पर पहला जीवनदान मिल गया है। कुलदीप यादव के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रेविस शॉट खेलना चाहते लेकिन गेंद हवा में ऊंची उठ गई और विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों में गई। लेकिन पंत ने कैच को छोड़ दिया।
12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 78/2, डेवाल्ड ब्रेविस (26*), तिलक वर्मा (1*)
10:08 PM, 21-May-2022
इशान अर्धशतक से चूके
इशान किशन एक शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें कुलदीप यादव ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर के हाथों कैच कराया। इशान ने आउट होने से पहले 35 गेंदों में 48 रन की पारी खेली।
10:01 PM, 21-May-2022
मुंबई के 50 रन पूरे, कुलदीप का महंगा ओवर
कुलदीप यादव दूसरे ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में ब्रेविस और इशान ने दो छक्के और एक चौका लगाया और कुल 18 रन बटोरे। इसी के साथ मुंबई के 50 रन भी पूरे हो गए हैं।
10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 62/1, इशान किशन (37*), डेवाल्ड ब्रेविस (22*)
09:54 PM, 21-May-2022
अक्षर का किफायती ओवर
अक्षर पटेल ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और महज चार रन दिए।
नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 44/1, इशान किशन (30*), डेवाल्ड ब्रेविस (11*)
09:45 PM, 21-May-2022
पहला पावरप्ले दिल्ली के नाम
एनरिक नोर्त्जे ने पहले ओवर में 14 रन देने के बाद दूसरे में जोरदार वापसी की। उन्होंने अपने दूसरे और पावरप्ले के आखिरी ओवर में सिर्फ दो रन दिए और रोहित का विकेट भी हासिल किया। पहला पावरप्ले पूरी तरह से दिल्ली के नाम रहा। दिल्ली ने इस दौरान महज 27 रन दिए और एक विकेट भी लिए। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 27/1, इशान किशन (23*), डेवाल्ड ब्रेविस (1*)
10:07 PM, 21-May-2022
रोहित फिर फ्लॉप
मुंबई ने 25 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। कप्तान रोहित शर्मा एक बार से नाकाम रहे और 13 गेंद में महज दो रन बनाकर नोर्त्जे की गेंद पर शार्दुल को कैच थमा बैठे। इसी के साथ यह पहला मौका है जब रोहित आईपीएल के किसी सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए।
09:56 PM, 21-May-2022
खलील की शानदार गेंदबाजी
खलील अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुंबई के सलामी बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए तरसा रखा है। उन्होंने अपने दो ओवर में महज दो रन दिए हैं।
तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 16/0, रोहित शर्मा (0*), इशान किशन (15*)
08:49 PM, 21-May-2022
मुंबई की बल्लेबाजी शुरू
मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की है जबकि दिल्ली ने खलील अहमद को नई गेंद थमाई है।
08:33 PM, 21-May-2022
दिल्ली ने मुंबई को दिया 160 रन का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 160 रन की चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से रोवमन पॉवेल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। वहीं मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके।