09:58 PM, 21-Jan-2022
चुनाव आयोग की अहम बैठक शनिवार को
चुनाव आयोग शनिवार को दूसरी बार कोरोना संक्रमण के चलते रैलियों, रोड शो, नुक्कड़ सभाओं आदि पर लगी रोक की समीक्षा करने के बाद प्रत्यक्ष रैलियां करने पर कोई फैसला लेगा। इसके लिए आयोग पांचों राज्यों में चल रहे टीकाकरण, कोरोना संक्रमण की दर और रिकवरी के साथ कोरोना मानकों के पालन को लेकर आपदा प्रबंधन के साथ भी राय शुमारी करेगा। इस बैठक में चुनाव आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय, नीति आयोग, पांचों चुनावी राज्यों के मुख्य सचिव, निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा करेगा।
06:39 PM, 21-Jan-2022
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आप की पांचवीं सूची
आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की।
05:18 PM, 21-Jan-2022
भाजपा ने पंजाब चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
भाजपा ने पंजाब चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम, अनिल बलूनी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। 12 किसानी करने वाले लोगों को, 8 दलितों, 13 सिखों को इस लिस्ट में जगह मिली है।
04:56 PM, 21-Jan-2022
पुष्कर सिंह धामी का दावा- हमें मिलेगा एकतरफा बहुमत
अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि मैं प्रदेश के हर जिले, हर विधानसभा में गया हूं। पूरे प्रदेश में लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। जनता में हमें एकतरफा बहुमत है। कहीं कोई टक्कर नहीं है।
04:50 PM, 21-Jan-2022
10 मार्च को कांग्रेस की सरकार बनेगी, वही मेरी माफी होगी: हरक सिंह रावत
कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरक सिंह रावत ने कहा कि इससे बड़ी माफी क्या हो सकती है कि प्रदेश में 10 मार्च को पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी तो मुझे लगेगा कि मैंने माफी मांग ली। उस दिन मुझे सबसे ज़्यादा खुशी होगी। अमित शाह ने कहा था कि दोस्ती नहीं टूटनी चाहिए मैंने अंतिम समय तक दोस्ती नहीं तोड़ी
04:01 PM, 21-Jan-2022
कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत
बीजेपी से छह साल के लिए निकाले के गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपनी बहू अनुकृति के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगने के बाद भाजपा से निष्कासित किया गया था। हरक को विगत रविवार को भाजपा से निकाला गया था। सूत्रों से खबर है कि एक टिकट की शर्त पर हरक की कांग्रेस में वापसी हुई है। पार्टी से या तो हरक सिंह रावत को या फिर उनकी बहू को टिकट मिल सकता है।
पढ़ें पूरी खबर...
03:27 PM, 21-Jan-2022
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। केजरीवाल ने कांग्रेस नेता के भतीजे सहित पंजाब में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी के बाद उन्हें एक बेईमान व्यक्ति करार दिया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा था कि चन्नी एक आम आदमी नहीं बल्कि एक बेईमान आदमी हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
02:12 PM, 21-Jan-2022
कांग्रेसी मंत्री के बगावती तेवर
पंजाब सरकार के मंत्री राणा गुरजीत सिंह लगातार बगावती तेवर दिखा रहे हैं। राणा ने सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेस उम्मीदवार नवतेज सिंह चीमा के पैतृक गांव बूसोवाल से बेटे राणा इंद्रप्रताप सिंह को आजाद जिताने के लिए चुनावी सभा करके सरेआम हुंकार भरी। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी विधानसभा चुनाव में नवतेज सिंह चीमा अगर राणा इंद्रप्रताप सिंह से ज्यादा वोट ले जाते हैं तो वह सियासत छोड़ देंगे।
पढ़े पूरी खबर...
12:52 PM, 21-Jan-2022
गोवा के लोक निर्माण मंत्री ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
गोवा सरकार के लोक निर्माण मंत्री दीपक पुष्कर ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। टिकट कटने से नाराज दीपक निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।
11:45 AM, 21-Jan-2022
मनोहर पर्रिकर के बेटे आज बताएंगे अपनी आगे की रणनीति
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्पल गोवा चुनाव को लेकर अपनी आगे की रणनीति के बारे में बताएंगे। उत्पल को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया है। उत्पल अपने पिता की पणजी सीट से टिकट मांग रहे थे। मनोहर पर्रिकर इस सीट से 25 साल तक विधायक रहे थे।
10:44 AM, 21-Jan-2022
उत्तराखंड और गोवा में चुनाव प्रक्रिया शुरू
उत्तराखंड और गोवा में चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। दोनों राज्यों में 28 जनवरी तक नामांकन किया जा सकेगा। मतदान 14 फरवरी को होना है।
10:10 AM, 21-Jan-2022
आज आएगी उत्तराखंड में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल हो गए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज इनकी घोषणा होगी जबकि कई दौर के मंथन के बाद भी कांग्रेस की पांच से सात सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। पहली सूची में 45 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों का एलान हो सकता है।
पढ़ें पूरी खबर...
09:56 AM, 21-Jan-2022
Assembly Election 2022 Live: चुनावी रैलियों, रोड शो पर शनिवार को फैसला लेगा चुनाव आयोग, कोरोना के हालात पर भी चर्चा होगी
आज तय होगा किस गठबंधन से लड़ेंगे हरक सिंह रावत
भाजपा से निष्कासित किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि वह आज तय करेंगे कि किस मोर्च से चुनाव मैदान में उतरेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी भाजपा में वापसी हो रही है या फिर कांग्रेस उनका हाथ पकड़ रही है, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि अब समय कम है और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में आज तय कर दिया जाएगा कि वह किस मोर्चे से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...