11:32 PM, 17-May-2022
Sarkari Jobs Results : RRB NTPC CBT 2 Answer Key Challenge
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा में नौ और 10 मई, 2022 को लगभग 1.45 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा भाग लिया था।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी के खिलाफ 18 मई, 2022 तक उठा सकेंगे आपत्तियां।
- प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
- हालांकि, उम्मीदवार की आपत्ति सही पाए जाने पर पैसे वापसं कर दिए जाएंगे।
- उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा प्रश्न-पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
11:10 PM, 17-May-2022
सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी : RRB NTPC CBT 2 Answer Key
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए उत्तर कुंजी 2022 देखने को लिंक 13 मई से 18 मई, 2022 तक उपलब्ध रहेगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि, उम्मीदवार 18 मई, 2022 तक 11:55 बजे तक उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
10:39 PM, 17-May-2022
Sarkari Result Naukri : आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी शुक्रवार,13 मई को जारी की थी है। उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और अन्य संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों की वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे। उम्मीदवार इसे 18 मई तक चुनौती दे सकते हैं।
09:50 PM, 17-May-2022
Sarkari Naukri Result : JSSC Recruitment 2022 की चयन प्रक्रिया
जेएसएससी म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट के तहत चयन प्रक्रिया में आयोग द्वारा एक चरण में लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तीन पेपर होंगे। पेपर-1 में 120 प्रश्न, पेपर-2 में 100 प्रश्न और पेपर- 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के बाद तीनों पेपर के प्राप्तांकों के आधार पर फानइल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
08:55 PM, 17-May-2022
Sarkari Exam Results and Jobs Update: JSSC Recruitment 2022
जेएसएससी की नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के लिए आवेदक उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान/ हॉर्टिकल्चर/ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने वाटर सैनिटेशन एंड हाइजीन विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा भी किया हो।
08:19 PM, 17-May-2022
Results and Jobs Update: जेएसएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख : 30 मई, 2022 से
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 जून, 2022 रात्रि 11.59 बजे तक
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख : 02 जुलाई, 2022 तक
- फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने एवं प्रिंट लेने की सुविधा : 05 जुलाई, 2022 तक
- आवेदन पत्र में संशोधन और सुधार की सुविधा : 06 जुलाई से 10 जुलाई, 2022 तक
07:48 PM, 17-May-2022
Sarkari Jobs : झारखंड म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट
झारखंड म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 जून, 2022 को मध्यरात्रि तक है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
07:19 PM, 17-May-2022
Govt Jobs: झारखंड म्युनिसिपल सेवा भर्ती की अधिसूचना जारी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को वर्गानुसार निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
06:38 PM, 17-May-2022
सरकारी रिजल्ट नौकरी : झारखंड म्युनिसिपल सेवा परीक्षा
जेएसएससी की ओर से इसके लिए 921 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के जरिये की जाएगी।
06:02 PM, 17-May-2022
सरकारी नौकरी लाइव : JSSC Recruitment 2022
इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। यह भर्ती झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कैडर के लिए है। इसके तहत राज्य के जिलों और कस्बों में स्थित कार्यपालिका और स्थानीय निकाय यानी नगरपालिकाओं में अधिकारियों की नियुक्ति होगी।
05:26 PM, 17-May-2022
सरकारी नौकरी लाइव : JSSC Recruitment
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
04:33 PM, 17-May-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार इस शानदार मौके को हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द से अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं।
03:35 PM, 17-May-2022
Sarkari Naukri: स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर के पदों पर भर्तियां
भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज मंगलवार 17 मई, 2022 को आखिरी तारीख है।
02:33 PM, 17-May-2022
UPPSC Rescruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख- 21 अप्रैल, 2022
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 17 मई, 2022
आवेदन शुल्क के साथ में फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख- 21 मई, 2022
01:21 PM, 17-May-2022
Govt Job 2022: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई, 2022 को है।