{"_id":"6390320d096ade30a47f575a","slug":"mp-news-tiger-found-dead-hanging-on-a-tree-in-chhatarpur-mp-latest-news-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छतरपुर के जंगल में बाघ ने लगा ली फांसी! फंदे पर लटका मिला शव, जांच कर रहा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छतरपुर के जंगल में बाघ ने लगा ली फांसी! फंदे पर लटका मिला शव, जांच कर रहा वन विभाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:58 PM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक बाघ फंदे पर झूलता मिला। वन विभाग को शिकार का अंदेशा है और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे छतरपुर जिले की विक्रमपुर नर्सरी के पास एक वयस्क बाघ लोहे के मजबूर तार पर झूलता मिला है। वन विभाग को शिकार किए जाने की आशंका है और उसने जांच शुरू कर दी है।
यह मामला बुधवार का है। छतरपुर के उत्तरवन मंडल में पेड़ से फंदे पर लटका बाघ का शव मिला है। वन विभाग ने विशेषज्ञ टीमों को मौके पर भेज दिया है। वह जांच-पड़ताल कर रही हैं। वन विभाग में सीसीएफ संजीव झा के हवाले से आई खबरों में बताया गया है कि विशेषज्ञों और डॉक्टरों की टीमें पड़ताल कर रही हैं। यह शिकार है या दुर्घटना, इसका पता लगाया जा रहा है। बाघ की मौजूदगी को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।