पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 7 फरवरी 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
मेष राशि
प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा। लव पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर कोई प्यारा-सा तोहफा देने का विचार कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी हल्के-फुल्के तनाव के बावजूद दिन बढ़िया रहेगा।
वृषभ राशि
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य मामलों में जीवनसाथी से विचार-विमर्श हो सकता है। जहां तक प्रेम जीवन जी रहे लोगों का सवाल है तो उन्हें भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
मिथुन राशि
दांपत्य जीवन में भी सुख रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं या ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है।। प्रेम जीवन के दिन सामान्य रहेगा।
कर्क राशि
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन उतावलेपन से बचें। दांपत्य जीवन से थोड़ी निराशा हो सकती है। जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर मतभेद होने की संभावना है।