कई लोगों ने पृथ्वी पर भूतों को देखने का दावा किया है, लेकिन अब इस बीच अतंरिक्ष में भूतों के डांस करने की तस्वीर सामने आई हैं। अंतरिक्ष में दो आकाशगंगाओं के पास ये भूत नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन भूतों के पास एक बड़ा ब्लैक होल भी मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इस क्षण को दूरबीन से देखा है। यह देखने के बाद वह हैरत में पड़ गए। अब ऑस्ट्रेलिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसके रहस्यों को जानने के लिए रिसर्च कर रहे हैं।
अंतरिक्ष वैज्ञानिक रे नॉरिस ने बताया कि कुछ महीनों पहले हमारे पास यह जानकारी नहीं थी कि नाचती हुई दिखाई दे रही ये आकृतियां क्या हैं? अंतरिक्ष वैज्ञानिक रे नॉरिस ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ साइंस के प्रोफेसर भी हैं। रे नॉरिस ने बताया कि यह आकृतियां देखने में भूतों की तरह हैं। लेकिन हमने पता लगा लिया है कि आखिर नाचती हुई दिखाई दे रहीं इन आकृतियों के पीछे का रहस्य क्या है।