पुलिस में भर्ती होने की उम्रसीमा बढ़ी, लाखों को मिलेगा फायदा
पुलिस में भर्ती होने की आस देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी। भर्तियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा बढ़ा दी गई है। इसका फायदा लाखों आवेदकों को होगा। देखिए, नए नियम।
पुलिस में भर्ती होने की उम्रसीमा बढ़ी, लाखों को मिलेगा फायदा
यूटी पुलिस ने कांस्टेबल पद पर भर्तियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 23 साल से बढ़ाकर 25 साल कर दी है। अब 18 से लेकर 25 साल तक के युवक कांस्टेबल पद के लिए आवेदन दे सकते हैं। इस बार 50 फीसदी महिलाएं भर्ती की जाएंगी।
पुलिस में भर्ती होने की उम्रसीमा बढ़ी, लाखों को मिलेगा फायदा
ये महत्वपूर्ण बदलाव: इस संशोधित स्टैंडिंग आर्डर में पुलिस भर्ती में और भी कई अहम फैसले लिए गए हैं। दौड़ का टाइम पौने छह मिनट से बढ़ाकर सवा छह मिनट कर दिया है। ये संशोधित स्टैंडिंग आर्डर स्मार्ट पुलिसिंग के आइडिया को प्रोमोट करने केतहत किया गया है।
पुलिस में भर्ती होने की उम्रसीमा बढ़ी, लाखों को मिलेगा फायदा
भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म कर दी गई है। यूटी पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही होंगे। भर्ती के लिए आवेदक केपास कार ड्राईविंग लाइसेंस को अनिवार्य बना दिया गया है।
पुलिस में भर्ती होने की उम्रसीमा बढ़ी, लाखों को मिलेगा फायदा
पुलिस बल में महिलाओं के लिए पहले से ही 33 प्रतिशत का आरक्षण है और अभी तक यूटी पुलिस में मात्र 17 फीसदी महिलाएं है। महिलाओं की संख्या 33 प्रतिशत तक पहुंचने के लिए भर्तियों में महिलाओं केलिए कोटा 50 प्रतिशत रखा जायेगा।