'मामाजी' के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी उत्तराखंड के दामाद बनने जा रहे हैं। आज शुक्रवार को वह विवाह के बंधन में बंधेंगे। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं। दून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में आयोजित हो रहे समारोह में मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी भी सपरिवार शामिल हो रहे हैं।
रिजॉर्ट में बृहस्पतिवार रात को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। आज अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी इस विवाह समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे हैं।
परितोष की शादी में सांसद और अभिनेता रवि किशन के भी देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना है। शादी समारोह आज (शुक्रवार को) आयोजित किया जाना है। आपको बताएं कि परितोष त्रिपाठी की शादी पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से हो रही है।