चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग न करने को लेकर हो रहे बवाल के बीच बुधवार को सूबे के मुखिया और उनके मंत्री केदारनाथ धाम पहुंचे। तीर्थ पुरोहितों की उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ धाम में चल रहे आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत व सुबोध उनियाल के साथ बुधवार को केदारनाथ धाम पहुंचे।
देवस्थानम बोर्ड: आम आदमी पार्टी हुई मुखर, बोर्ड भंग करवाने को निकाल पैदल मार्च, किया प्रदर्शन
यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा के दर्शन के बाद उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की। तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का दिल खोल कर स्वागत किया। जिससे ऐसा लग रहा है कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा कुछ शांत हो गया है।
उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, देवस्थानम बोर्ड 20 साल में सबसे बड़ा सुधारात्मक कदम
मुख्यमंत्री धामी ने यहां आगामी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन की तैयारियों का भी जायजा लिया।