30 जून को हर साल वर्ल्ड सोशल मीडिया डे मनाया जाता है। पहली बार वर्ल्ड सोशल मीडिया डे Mashable द्वारा 30 जून 2010 को मनाया गया था। वर्ल्ड सोशल मीडिया डे मनाने का मकसद सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में बताना है। आज दुनिया में कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो गए हैं जिनसे शायद ही कोई अछूता है। आप में से कई लोग फेसबुक, ट्विटर, लिंकडिन, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते होंगे। आज सोशल मीडिया डे पर सेलेब्स ने भी पोस्ट साझा करते हुए लोगों के साथ फनी मीम्स और प्लेटफॉर्म को सही तरीके से इस्तेमाल करने की नसीहत दी है। इस कड़ी में एक्टर अभिषेक बच्चन के पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। एक्टर ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो नजर आ रहे हैं। और इसमें उन्होंने फैंस के लिए कुछ खास लिखा है।
क्या शेयर किया अभिषेक बच्चन ने
स्टेन ली की स्पाइडरमैन कॉमिक के पीटर पार्कर की आइकॉनिक लाइन्स को कोट किया। ड्रेक वाले मशहूर मीम स्टाइल में अभिषेक दो अलग-अलग चीजों पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। पहले में वह अफवाहों और निगेटिव चीजों को सोशल मीडिया के जरिए फैलाने को रिजेक्ट करते दिख रहे हैं, वहीं दूसरे में वह सोशल मीडिया को जानकारी शेयर करने, ज्ञान हासिल करने और प्यार, शांति और खुशी फैलाने का जरिया बता रहे हैं।