सोमवार को भारत के इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) ने चंद्रयान 2 लॉन्च किया। ऐसे में इस उपलब्धि से पूरा देश काफी खुश है। आम लोगों सहित सेलेब्स ने भी इस पर बधाई संदेश देना शुरू कर दिया है। हालांकि इस बीच अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं और उनपर काफी मीम्स वायरल हो रहे हैं।
इस मीम में अक्षय कुमार के मिशन मंगल का एक सीन है। जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं- 'पूरी दुनिया से कह दो, कॉपी डेट'। हालांकि मीम में इसे ऐसे दिखाया गया है जैसे अक्षय कुमार अब इस पर भी फिल्म बना लेंगे।
इस मीम में चंद्रयान 2 के लॉन्च के बाद अक्षय कुमार प्रोड्यूसर से कह रहे हैं- 'मुझे अभी तक नहीं पता कैसे करेंगे, पर करेंगे सर, करना ही होगा।' बता दें कि यह भी फिल्म मिशन मंगल का ही एक सीन है।
इस मीम में अक्षय मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं चंद्रयान 2 के लॉन्च के बाद उन्हें दुनिया का सबसे खुश शख्स बताया जा रहा है।
इस पोस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म फिर हेरा फेरी का एक सीन है। जिसमें अक्षय इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं ऊपर लिखा है- चंद्रयान 2 के लॉन्च को देखते और फिल्म के लिए प्रोड्यूसर के कॉल का इंतजार करते हुए अक्षय कुमार।