मोनालिसा का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। मोनालिसा ने भोजपुरी ही नहीं टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस को अपनी झलक दिखाती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में वह गोवा के बीच पर दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, मोनालिसा इन दिनों अपने पति विक्रांत के साथ गोवा में छुट्टी मना रही हैं। अपने वेकेशन से वह लगातार फोटो और वीडियो भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में जो वीडियो मोनालिसा ने शेयर की है, उसमें वह बीच पर गजब के पोज दे रही हैं। कभी वह पेड़ को पकड़कर खड़ी होती दिखाई दीं, तो कभी वह रेत में भाग रही हैं। वहीं, वीडियो के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का गाना कहानी बज रहा है। अभिनेत्री ने कैप्शन दिया है कहानी...सिर्फ प्यार की। वीडियो में मोनालिसा की अदाएं फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
मोनालिसा के लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और पिंक कलर के शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। वहीं, मोनालिसा ने सिर पर एक राउंड कैप पहन रखी है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही अपने बालों को उन्होंने खुले रखा है। वीडियो के लास्ट में वह अपने पति विक्रांत के साथ भी पोज देती हुई नजर आती हैं। मोनालिसा का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, तेलगु, कन्नड और ओडिया भाषा की फिल्मों कर चुकी हैं। उन्होंने कई सारे टेलीविजन शोज किए, जिनमें 'बिग बॉस', 'नजर', 'दिव्य दृष्टि', 'नमक इश्क का', 'कॉमेडी दंगल', 'नच बलिये सीजन 8' शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में वह और विक्रांत स्टार प्लस के शो 'स्मार्ट जोड़ी' से बाहर हुए हैं।