भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदुस्तानी लोगों के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन करने वाले दिनेश लाल ना सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखते हैं। फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अभिनेता अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में एक्टर ने हाल ही में अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अभिनेता का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो में फैंस को निरहुआ का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, वीडियो में वह बिंदी, लिपस्टिक लगाए महिला का लुक लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो में गांव की छोरी बने निरहुआ पीले रंग का घागरा, नीले रंग की चोली और पीले रंग की ओढनी पहने हुए नजर आए। इतना ही नहीं इन सब के साथ ही अभिनेता वीडियो में ठुमके लगाते भी दिखाई दे रहे हैं।
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- नाच बैजू नाच। अभिनेता के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्टर के इस लुक के देक उनके फैंस अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी निरहुआ के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
निरहुआ के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री ने उन्हें छमिया कहकर पुकारा। आम्रपाली ने लिखा- ए छमिया चलती है क्या 9 से 12। वहीं भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद ने भी कमेंट करते हुए लिखा- वाह। इसके अलावा इंडरनेट यूजर्स भी उनकी तारीफ करते हुए जमकर कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- अति सुंदर भैया जी। पृथ्वी पर जब असुरों का अत्याचार बढ़ा था, तब भगवान श्रीकृष्ण ने जी को मोहिनी रूप धारण करना पड़ा था। इसीलिए असुर जातियों के लिए आपका अभ्यास बहुत ही सुंदर है। कुछ गंदे विचारधारा के व्यक्तियों के लिए ठेंगा।’
दरअसल, अभिनेता का यह लुक उनकी नई फिल्म से जुड़ा हुआ है। ऐसे में एक्टर को देख यह कहा जा सकता है कि वह जल्द ही दर्शकों के लिए मनोरंजक फिल्म लेकर आने वाले हैं। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव को उनके फैंस निरहुआ कह कर भी पुकारते हैं। अभिनेता ने साल 2006 में भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद से ही वह इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में कर चुके हैं।