हिंदी सितारों के तरह भोजपुरी सितारों के भी अपनी नायिकाओं के साथ अफेयर्स के खूब चर्चे रहे हैं। कुछ भोजपुरी सितारों के अफेयर तलाक का कारण बने। कुछ सितारों की पत्नियों अपनी पति की इस बात पर भरोसा कर लेती हैं कि ये किस्से फिल्म निर्माताओं की पीआर टीम के बनाए हुए हैं। लेकिन, किस्से तो आखिर किस्से होते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुर्खियों में रहे मोहब्बत के ये किस्से..
मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी
मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के भोजपुरी फिल्म 'कब अइबू अंगनवा हमार' और 'ऐ भौजी के सिस्टर' में काम कर चुके है। बताया जाता है कि इन्ही फिल्मों की शूटिंग के दौरान मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी एक दूसरे के करीब आए। 'बिग बॉस सीजन 4' में भी मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी ने भाग लिया था। इस सीजन की श्वेता तिवारी विनर रही है। इन दोनों के अफेयर की खबरों ने इतना तूल पकड़ा कि मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी ने उन्हें तलाक दे दिया। बाद में मनोज तिवारी ने दूसरी शादी सुरभि तिवारी से किया। हालांकि मनोज तिवारी ने हमेशा श्वेता तिवारी को महज अपना दोस्त ही बताया।
रवि किशन और नगमा
रवि किशन और नगमा 'पंडित जी बताई न बियाह कब होई' सहित कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया। उन दिनों इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं। रवि किशन खुद मान चुके थे कि वह नगमा के काफी करीब रहे। बात जब रवि किशन की पत्नी ज्योति तक पहुंची तो दोनों में खूब लड़ाई भी हुई। फिर भी रवि ने नगमा का साथ नही छोड़ा। रवि किशन की पत्नी सब कुछ जानते हुए भी खामोश रही कि अगर उनका प्यार सच्चा है तो रवि किशन कहीं नहीं जाएंगे और आखिर में हुआ भी यही। अब दोनों पति पत्नी काफी प्रेम से साथ रहते हैं।
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे
भोजपुरी फिल्मों में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को सबसे हिट जोड़ी माना जाता है।इनके बीच अफेयर की चर्चाएं आज भी सुर्खियों में हैं। आम्रपाली दूबे से पहले निरहुआ और पाखी हेगड़े की जोड़ी हिट थी। पाखी के साथ भी दिनेश लाल यादव निरहुआ के बीच अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रही। लेकिन जब आम्रपाली दुबे उनकी जिंदगी में आईं तो निरहुआ ने पाखी हेगड़े को अपनी जिंदगी से निकाल दिया। आम्रपाली के आने के बाद पाखी हेगड़े न सिर्फ निरहुआ की जिंदगी से दूर हुई बल्कि भोजपुरी फिल्मों से भी आउट हो गई।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच भी अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में थी। उन दिनों ऐसी चर्चा थी कि पवन और अक्षरा शादी कर लेंगे। लेकिन जब पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को छोड़कर नीलम सिंह से शादी कर ली तो अक्षरा सिंह पूरी तरह से टूटकर बिखर गई, उनको उस समय इतना सदमा लगा कि कुछ समय तक वह भोजपुरी सिनेमा ही छोड़कर चली गईं। पवन सिंह की पत्नी नीलम ने शादी के तीन महीने बाद ही पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। उनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति से की और अब ज्योति सिंह से भी तलाक लेने जा रहे हैं।