निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने महज आठ दिनों के भीतर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कश्मीर पर कोई फिल्म बनी हो। इससे पहले भी कश्मीर पर रोजा, शिकारा, हैदर सहित 15 फिल्में बन चुकी हैं। हालांकि किसी भी फिल्म को 'द कश्मीर फाइल्स' जितना उछाल नहीं मिला। 15 फिल्मों में से 11 ने तो बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब प्रदर्शन किया था। 1995 में आई 'रोजा' और 2000 में रिलीज हुई 'मिशन कश्मीर' हिट साबित हुईं थीं। वहीं 2014 में आई शाहिद कपूर की हैदर ने औसत प्रदर्शन किया था।
कश्मीर पर आधारित 15 फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड
पिछले 22 सालों में कश्मीर पर 75 लाख रुपये से लेकर 37 करोड़ रुपये तक के बजट में 15 फिल्में बनी हैं। उपलब्ध डेटा के मुताबिक 15 फिल्मों में से 11 फ्लॉप रहीं है। वहीं रोजा, मिशन कश्मीर सहित चार फिल्में हिट रहीं। हालांकि इन सुपरहिट फिल्मों में से विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है। 'द कश्मीर फाइल्स' ने अब तक कुल 120.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म |
बजट |
कमाई |
रोजा (1995) |
2.2 करोड़ रुपये |
5.6 करोड़ रुपये |
मिशन कश्मीर (2000) |
20 करोड़ रुपये |
43.3 करोड़ रुपये |
शीन (2004) |
75 लाख रुपये |
18.25 लाख रुपये |
यहां (2005) |
3.5 करोड़ रुपये |
2.31 करोड़ रुपये |
तहान (2008) |
3 करोड़ रुपये |
47.89 करोड़ रुपये |
शौर्य (2008) |
4.5 करोड़ रुपये |
3.34 करोड़ रुपये |
हारुद (2010) |
1 करोड़ रुपये |
3.07 लाख रुपये |
लम्हा (2010) |
25 करोड़ रुपये |
14 करोड़ रुपये |
हैदर (2014) |
37 करोड़ रुपये |
79.16 करोड़ रुपये |
हामिद (2018) |
10 करोड़ रुपये |
0.07 करोड़ रुपये |
शिकारा (2020) |
8 करोड़ रुपये |
12 करोड़ रुपये |
द कश्मीर फाइल्स (2022) |
20 करोड़ रुपये |
120.35 करोड़ रुपये |
एक दिन में 19.15 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म
'द कश्मीर फाइल्स' के नाम एक और रिकॉर्ड बन गया है। दरअसल, पिछले 130 दिनों में किसी भी फिल्म ने एक दिन में 19.15 करोड़ रुपये की कमाई नहीं की है। हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह की '83' और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' ने भी एक दिन में 17.41 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन नहीं किया था। हालांकि 'द कश्मीर फाइल्स 'से पहले 7 नवंबर, 2021 को रिलीज हुई 'सूर्यवंशी' ने एक दिन में 26.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जिस तरह से प्रत्येक दिन 'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई में इजाफा होते जा रहा है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 'सूर्यवंशी' का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।
पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने का रिकॉर्ड
द कश्मीर फाइल्स ने पहले सप्ताह में ही 98 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने अब तक 400 फीसदी का प्रॉफिट कमा लिया है। यह अब तक का सर्वाधिक प्राॅफिट है। इससे पहले रणबीर कपूर की संजू ने पहले सप्ताह सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाया था।
फिल्म |
फिल्म का बजट |
पहले हफ्ते का कलेक्शन |
पहले हफ्ते का प्रॉफिट |
बाहुबली - 2 |
250 करोड़ रुपये |
247 करोड़ रुपये |
-1.2% |
वॉर |
150 करोड़ रुपये |
238 करोड़ रुपये |
58.7% |
सुल्तान |
145 करोड़ रुपये |
229 करोड़ रुपये |
57.9% |
टाइगर जिंदा है |
210 करोड़ रुपये |
206 करोड़ रुपये |
-1.9% |
संजू |
96 करोड़ रुपये |
202 करोड़ रुपये |
110.4% |
कश्मीर फाइल्स |
20 करोड़ रुपये |
98.35 करोड़ रुपये |
400% |