भोजपुरी सिनेमा की बिंदास और चुलबुली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का देशी लुक तो आपने देखा ही है। जब साड़ी और घाघरा पहन कर अक्षरा सिंह फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं तो फैंस दिल थाम कर सिर्फ उन्हें ही निहारते हैं। वहीं अक्षरा सिंह की क्यूट सी मुस्कान उनकी सुंदरता को और अधिक बढ़ा देती है। बात अगर उनके फैशन सेंस की हो तो भी अक्षरा किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से पीछे नहीं हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। भारतीय परिधान हों या वेस्टर्न ऑउटफिट अक्षरा सभी को अच्छे से कैरी करती हैं और परफेक्ट लुक देती हैं। अक्षरा सिंह किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। वो चाहे उनका कोई नया गाना हो या फिर ग्लैमरस लुक हो। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय समय पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके अलग अलग लुक्स और वीडियो फैंस को काफी पसंद आते हैं। अक्षरा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से कभी फैंस को निराश नहीं करती हैं। आइए देखते हैं अक्षरा सिंह का खूबसूरत अंदाज।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने डेनिम शॉर्ट्स के साथ फ्लोरल प्रिंट टाई अप टॉप पहन रखा है। साथ ही ब्लैक हील्स पहने हुए हैं। अक्षरा ने आंखों को आई लाइनर और मस्कारा से हाईलाइट किया है। उन्होंने लूज बन बना रखा है।
इस आउटफिट में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहली है, जिसमें पिंक फ्लोरल प्रिंट हैं। हेवी फ्रिल स्कर्ट और क्राॅप टाॅप वाली इस ड्रेस में अक्षरा क्यूट पोज दे रही हैं। अक्षरा का टाॅप एक साइड से ऑफ शोल्डर है। उन्होंने नो मेकअप लुक कैरी किया है और अपने बालों को खुला छोड़ा है।
अक्षरा सिंह ने पीच कलर की ड्रेस पहनी है, जो इंडो वेस्टर्न लुक दे रही है। इस ड्रेस में अक्षरा ने लॉन्ग घाघरा स्टाइल स्कर्ट पहनी है जिसमें मैचिंग टॉप पेयर है। फुल स्लीव्स वाले इस टॉप में सफेद दागों से ज्वाइंट दिए गए हैं। इसके अलावा इस ड्रेस में दुपट्टा नुमा डिजाइन दिया गया है। अक्षरा ने न्यूड मेकअप अप्लाई किया है। वहीं एक्सेसरीज भी कैरी नहीं की है।
एक बात तो है ब्लैक रंग अक्षरा पर बेहद खूबसूरत लगता है। अब ये तस्वीर देख लीजिये। यहां अक्षरा ने नेट की ब्लैक शॉर्ट लेंथ ड्रेस पहनी है, जिसमें ढेर सारे फ्रिल हैं। पीछे से ड्रेस में लॉन्ग लेंथ नेट एड किया हुआ है। वहीं उन्होंने ड्रेस के साथ स्नीकर्स पहने हैं। इस ऑउटफिट और लुक में अक्षरा काफी चुलबुली सी दिख रही हैं।