त्योहारों के साथ ही शादी सीजन चल रहा है। इस सीजन में एथनिक कपड़ों की भरमार होती है। बाजारों में एक से बढ़कर एथनिक आउटफिट इन दिनों नजर आ जाएंगे। लेकिन महंगी महंगी इन ड्रेस में से आप को ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देने के लिए सबसे बेस्ट आउटफिट का चयन करना मुश्किल काम हो सकता है। फैमिली या फ्रेंड की शादी में आप सबसे खास और अलग लुक चाहती हैं तो कपड़ों के सेलेक्शन में कुछ बातों पर ध्यान दें। शादी में पारंपरिक कपड़ों को पहनें। रंगों के चयन के साथ आप एथनिक वियर में माॅर्डन टच का शामिल करके ट्रेंडी लुक ले सकती हैं। हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की डीवा हिना खान की एथनिक लुक की तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर हिना खान ने अपने खूबसूरत लहंगे की तस्वीरें शेयर की। उनका ये लहंगा फेस्टिवल के मौके से लेकर शादी सीजन के लिए बेस्ट है। अगली स्लाइड्स में देखिए हिना खान का लहंगा लुक, जो शादी पार्टी के लिए है परफेक्ट।
तस्वीरों में देख सकते हैं कि हिना खान ने ब्लू रंग का लहंगा पहना है। हिना का ये खूबसूरत लहंगा उन्हें ग्लैमर्स लुक दे रहा है। लहंगे में चिकनकारी वर्क है। सिल्वर थ्रेड से लहंगे में कढ़ाई की गई है। इस लहंगे के साथ हिना ने डीप नेकलाइन का ब्लाउज पेयर किया है।
पूरी आस्तीनों वाले इस डीप नेकलाइन ब्लाउज में हिना बला की हसीन लग रही हैं। हिना की बैकलेस चोली उन्हें सेक्सी लुक दे रही है। इस लहंगा चोली के साथ हिना ने मैचिंग चिकनकारी दुपट्टा कैरी किया हुआ है। हिना का ये लुक दुल्हन की बहन और सहेलियों को सबसे स्टाइलिश लुक देगा।
हिना खान ने मैचिंग ज्वेलरी पहनी है। नीले रंग के चोकर से खुद को स्टाइल किया है। हिना खान ने ब्लू आई मेकअप से अपने लुक काॅम्प्लिमेंट किया है, जो उनके लुक को अधिक खूबसूरत बना रहा है।
वैसे हिना के पास लहंगों का अच्छा खासा कलेक्शन है। इसके पहले हिना लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आ चुकी है। शादी सीजन के लिए ये लहंगा भी बेस्ट है। हिना के रेड कलर के लहंगे में सफेद रंग की स्ट्रिप्टेड डिज़ाइन बनी हुई है। हिना ने अपने लहंगे के साथ मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया है।