साल 2022 कई मामलों में खास रहा। इस लिस्ट में फैशन भी शामिल है। नए तरह के एक्सपेरिमेंट के साथ ही साल 2022 में कई पुराने ट्रेंड भी लौटकर आए। भारतीय परिधान के साथ वैसे तो काफी सारे एक्सपेरिमेंट देखने को मिले। जिसे फिल्म और टीवी की एक्ट्रेस ने फॉलो किया। लेकिन बात जब देसी लुक की आती है तो सलवार कुर्ते का सिंपल लुक हर किसी को भा जाता है। कुर्ते की अलग-अलग डिजाइन ना केवल खूबसूरत लुक देती है बल्कि पहनने में भी आरामदायक रहती है। सलवार सूट ऐसा परिधान है जिसे आम से लेकर खास हर लड़की आसानी से पहन लेती है। इस साल कुर्ते में काफी सारी डिजाइन देखने को मिली।
अनारकली कुर्ता
अनारकली कुर्ते का ट्रेंड नया नही है। लेकिन एक बार फिर ये लौटकर आया। अनारकली कुर्ते के साथ चूड़ीदार बॉटम वियर को हसीनाओं ने काफी पसंद किया। आलिया भट्ट, दिशा पाटनी अनारकली कुर्ते के साथ खूबसूरत लुक में नजर आईं।
वहीं लांग अनारकली का ट्रेड भी कम नही हुआ। प्लीट्स वाली डिजाइन के साथ अनारकली लांग कुर्ते के साथ ही ए लाइन डिजाइन के लांग कुर्ते भी इस साल फैशन में बने रहे। जिसे काजल अग्रवाल से लेकर तारा सुतारिया, मीरा राजपूत पहने दिखीं।
अंगरखा डिजाइऩ कुर्ता
कुर्ते की ये डिजाइन काफी आकर्षक लगती है। साथ ही कंफर्टेबल भी रहती है। तभी तो आलिया भट्ट ने बेली बंप को छिपाने के लिए अंगरखा डिजाइन के कई कुर्ते को पहना। जिसमे वो काफी खूबसूरत भी नजर आईं।
वहीं अंगरखा डिजाइन के कुर्ते संग लांग स्कर्ट पहने ऐश्वर्या राय का अवॉर्ड शो में खूबसूरत अंदाज देखने को मिला।