दिल्ली नगर निगम चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। मतलब भारतीय जनता पार्टी से 15 साल की सत्ता छिन गई। हालांकि, दिल्ली सरकार के कई मंत्री जरूर अपने क्षेत्रों के वार्डों को नहीं जीता पाए।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से लेकर सत्येंद्र जैन तक के विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। आइए जानते हैं अन्य मंत्रियों के क्षेत्र में पड़ने वाले वार्ड में क्या नतीजे आए?
मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम
दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज के विधायक हैं। इनके क्षेत्र में चार वार्ड आते हैं। इनमें मयूर विहार-11, पटपड़गंज, विनोद नगर और मंडावली शामिल है।
वार्ड |
कौन जीता |
196 मयूर विहार-2 |
आप की जीत |
197 पटपड़गंज |
भाजपा की जीत |
198 विनोद नगर |
भाजपा की जीत |
199 मंडावली |
भाजपा की जीत |
सत्येंद्र जैन, कैबिनेट मंत्री
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग केस (PMLA) में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के करीबी मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तीनों वार्ड में भाजपा को जीत मिली है।
वार्ड |
जीत |
58 सरस्वती विहार |
भाजपा |
59 पश्चिम विहार |
भाजपा |
60 रानीबाग |
भाजपा |
गोपाल राय, पर्यावरण मंत्री
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा सीट से आते हैं। यहां चार वार्ड हैं। इनमें दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस को जीत मिली। राय अपने क्षेत्र की सिर्फ एक ही सीट आम आदमी पार्टी को जीता पाए।
वार्ड |
कौन जीता |
233 सुभाष मोहल्ला |
भाजपा की जीत |
234 कबीर नगर |
कांग्रेस की जीत |
235 गोरख पार्क |
आप की जीत |
236 कर्दमपुरी |
भाजपा |
कैलाश गहलोत, परिवहन मंत्री
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ विधानसभा सीट से आते हैं। यहां चार वार्ड हैं। इन चारों वार्ड में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। तीन सीटों पर भाजपा और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई।
वार्ड |
कौन जीता |
126 ईसापुर |
निर्दलीय जीते |
127 नजफगढ़ |
भाजपा की जीत |
128 दिचाऊं कलां |
भाजपा की जीत |
129 रोशनपुरा |
भाजपा की जीत |