हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Weather Updates: यूपी, हरियाणा समेत इन सात राज्यों में अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं, दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को सात राज्यों में भीषण ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन शीतलहर की स्थिति रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में पहली इलेक्ट्रिक बस : मुख्यमंत्री केजरीवाल आज दिखाएंगे हरी झंडी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी)की पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: वीकेंड कर्फ्यू के बाद आज से खुल जाएंगे बाजार, पर कई पाबंदियां रहेंगी बरकरार
वीकेंड कर्फ्यू के बाद सोमवार से एक बार फिर दिल्ली के बाजार गुलजार होंगे। ऑड-ईवन आधार पर दुकानें खुलेंगी। व्यापारियों व ग्राहकों की आवाजाही फिर सोमवार से शुक्रवार तक होगी। सोमवार को वैसे भी बाजार खुलेंगे जो अमूमन इस दिन बंद रहते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब: 86 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस में दूसरी सूची पर मंथन, इन 12 विधायकों की दावेदारी पर फैसला आज
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से जारी पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची के लिए मंथन शुरू हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार शाम को केंद्रीय चुनाव समिति दूसरी सूची जारी कर सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...