हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
यूपी विधानसभा चुनाव : आज जारी होगी दूसरे चरण की अधिसूचना, 55 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हो जाएगा नामांकन
विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 55 सीटों पर अधिसूचना शुक्रवार को जारी होगी। इसके साथ ही नौ जिलों की इन सीटों पर नामांकन शुरू हो जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल, आज होगी घोषणा
पांच से सात सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में फंसा है पेच। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, सात साल में सर्वाधिक सर्द रहे 10 दिन, सताएंगी हवाएं और रहेगा कोहरा
मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद सर्दी दोबारा रंग दिखा सकती है, जिससे यह नया रिकॉर्ड भी टूट सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: आज से इंडिया गेट पर नहीं जलेगी अमर जवान ज्योति, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में होगा विलय
इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति की मशाल की लौ 21 जनवरी से बंद हो जाएगी। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इस मशाल को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में मिला दिया जाएगा। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण करेंगे। उनके द्वारा ही लौ को मिलाया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...