हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात को अंधड़ चलने से सेब समेत अन्य फसलों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। शिमला जिले की नेरवा तहसील में शुक्रवार शाम अंधड़ चलने से भारी नुकसान हुआ। रात 9:00 बजे एक घंटे तक चली आंधी ने खूब कोहराम मचाया। ग्राम पंचायत टिकरी, धनत, केदी, पौलिया, किरण, रुस्लाह, पुजारली, बीजमल, मानु भाविया, खूंद न्योल, चइंजन और शिल्ला आदि क्षेत्रों में सेब, नाशपाती, आड़ू, प्लम, बादाम और टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है।
बागवानों सलमान, सलीम शेख, दिनेश, अतर सिंह, सूरत शर्मा, लायक राम, जोगी राम आदि ने बताया कि आंधी से बागीचों में सेब के कई पौधे टूट गए हैं। कई पौधे तो जड़ों से ही उखड़ गए हैं। तेज हवाओं के चलते टमाटर के पौधे जमीन पर बिछ गए हैं। कई घरों की छतें उड़ने की भी सूचना है। ग्राम पंचायत चइंजन के प्रधान हेतराम कैंथला ने बताया कि दो भाइयों सूरत सिंह और बालक राम पुत्र रती राम के मकान की छत उड़कर आधा किलोमीटर दूर गिरी।