हम अक्सर अपने बड़े-बुजुर्गों से यही सुनते चले आ रहे हैं कि गीता जीवन का सार है। जिसे यदि किसी ने अपने जीवन में अपना लिया तो उसका कल्याण हो जाता है। वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर लेता है। भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध शुरू होने से पहले अर्जुन को कुछ उपदेश दिए थे। जिसे अगर आप अपने जीवन में अपना लें, तो आपको भी अपने जीवन में आ रही तमाम समस्याओं का हल मिल जाएगा।
गुस्से पर काबू रखें
भगवान कृष्ण ने अर्जुन को समझाते हुए कहा था, कितनी भी बुरी परिस्थित हो हमें अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। वरना गुस्से से इंसान का पतन हो जाता है और उसे पता भी नहीं चलता है।
देखने का नजरिया
हर व्यक्ति का देखने का अपना अलग-अलग नजरियां होता है। ज्ञानी व्यक्ति कर्म और ज्ञान को एक ही तरह से देखता है। वह ज्ञान पाने की इच्छा से लोगों को देखता है।
मन पर नियंत्रण
जो व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण नहीं रखता उसका पूरा जीवन खराब हो जाता है। मन पर नियंत्रण कर आप अपने शत्रु को पराजित कर सकते हैं।
खुद पर विश्वास
अगर मनुष्य खुद पर विश्वास करे, तो वह अपने हर काम में सफलता प्राप्त कर सकता है। कहते हैं इंसान वैसा ही बनता चला जाता है, जैसा वह सोचता है।