आगरा के आर मधुराज हॉस्पिटल चलाने वाले राजन सिंह आग लगने पर घर के बाहर निकल आए थे। मगर, छोटा बेटा ऋषि और बेटी सिमरन अंदर फंसे रह गए। जब उन्हें दोनों के अंदर ही रह जाने का पता चला दौड़ पड़े। धुएं और अंधेरे के बीच घर में घुसे तो बाहर नहीं निकल सके। उनके बाहर नहीं आने पर लोगों के साथ ही पुलिस घर के अंदर पहुंची थी। राजन कमरे में फर्श पर पड़े थे, जबकि बेटी बेड पर थी, वह सोती रह गई थी। बेटा बाथरूम में मिला। तीनों की सांसें थम चुकी थीं।
शाहगंज के नरीपुरा में आर मधुराज हॉस्पिटल में आग लगने की घटना में डायरेक्टर राजन, उनकी बेटी सिमरन उर्फ शालू और बेटे ऋषि की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता गोपीचंद हादसे के बाद सदमे में हैं। उन्होंने रोते हुए खौफनाक मंजर के बारे में बताया। यह सुनकर लोग दहल गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।