पुलिस ने रिचा सिंह समेत कई सपाई कार्यकर्ताओं को बालसन चौराहे पर रोक दिया है। मौके पर आरएफ मौजूद है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव समेत अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहे पर चक्काजाम किया है। तोड़फोड़ कर रहे सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस ने लाठी चार्ज करना शुरू कर दी है। लाठी चार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पथराव करना शुरु कर दिया है। इससे राहगीरों में भगदड़ मच गई है। लाठी चार्ज के दौरान कई सपा कार्यकर्ता और सांसद धर्मेंद्र यादव चोटिल हो गए हैं। कई वाहनों के शीशे टूट गए हैं। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया है।
सांसद धर्मेंद यादव को पुलिस ने हिरासत में ले ली है। ऐसे में नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की गाड़ी में आग लगा दी है। वहीं छात्रों ने भी डायमंड जुबली हॉस्टल के सामने सड़क पर टायर में आग लगाकर रास्ता जाम कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान धर्मेन्द्र यादव ,सांसद नागेन्द्र पटेल, गोरखपुर सांसद प्रवीण कुमार निषाद,कृष्णमूर्ति यादव,पंधारी यादव,रिचा सिंह,मुलायम यादव,ननकऊ यादव,राजेश यादव,मुशीर अहमद,मंजू यादव,सबीहा मोहानी,र्निभय पटेल,उदय प्रकाश यादव,रतनाकर सोनकर,सन्दीप यादव,प्रमिल यादव आदि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।