Hindi News
›
Punjab
›
Punjab Election 2022 Know All about AAP Chief Minister Candidate Bhagwant Mann Singh
{"_id":"61e6720ac517e96a9a5d12a8","slug":"punjab-election-2022-know-all-about-aap-chief-minister-candidate-bhagwant-mann-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2022 : आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे भगवंत मान; बीकॉम की पढ़ाई बीच में छोड़ी, सांसद बनने के बाद घट गई संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election 2022 : आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे भगवंत मान; बीकॉम की पढ़ाई बीच में छोड़ी, सांसद बनने के बाद घट गई संपत्ति
पंजाब विधानसभा चुनाव में 48 साल के सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि 93% लोगों ने मान के पक्ष में राय दी है।
भगवंत मान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
आम आदमी पार्टी ने संगरूर के सांसद भगवंत मान सिंह को पंजाब में अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। पेशे से कॉमेडियन, एक्टर भगवंत मान सिंह ने 2011 में राजनीति में एंट्री की थी। इसके बाद वह संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। पढ़िए भगवंत मान सिंह के बारे में सबकुछ...
भगवंत मान और उनका जीवन
भगवंत मान 2014 और 2019 में आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। मान को जुग्नू नाम से भी पुकारते हैं। वह एक प्रसिद्ध पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं। मान ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नाम के टीवी शो में भी भाग लिया था। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले के एस.यू.एस. सरकारी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई बीच में छोड़ दी। उनकी शादी इंद्रप्रीत कौर से शादी हुई। सांसद बनने के एक साल बाद ही उनकी पत्नी अलग हो गईं। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जो मां के साथ रहते हैं।
पत्नी अलग क्यों हो गईं?
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में भगवंत मान ने अपने परिवार के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि जब तक वह कॉमेडियन थे, तब तक परिवार को खूब समय देते थे। 2014 में लोकसभा चुनाव लड़कर जीते। इसके बाद से वह पत्नी और बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पाते थे। जनता के बीच उनका ज्यादा वक्त गुजरता था। यही कारण है कि 2015 में उनकी पत्नी उनसे अलग हो गईं। अब पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। वह अकेले ही दिल्ली और अपने पंजाब स्थित घर में रहते हैं। मान कहते हैं, अब मेरे पंजाब के लोग ही मेरा परिवार हैं।
सांसद बनने के बाद घटने लगी संपत्ति
2012 विधानसभा चुनाव के वक्त दिए हलफनामा में भगवंत मान सिंह ने अपनी संपत्ति 1.55 करोड़ बताई थी। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान ये बढ़कर 1.99 करोड़ हो गई। तब मान सिंह ने 1.50 लाख कैश, 11.31 लाख बैंक डिपॉजिट, 41.25 लाख रुपये की दो गाड़ियों के बारे में बताया था। इसके अलावा तब उनके पास 17 लाख के गहने, 52 लाख की कीमत की खेती की जमीन, 69 लाख के करीब की व्यावसायिक भूमि, 2.25 करोड़ का रिहायशी घर था।
2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने जो हलफनामा दिया, उसके अनुसार भगवंत मान की संपत्ति में गिरावट हुई। तब उनके पास 25 हजार कैश, सात लाख बैंक डिपॉजिट, 20 लाख की गाड़ी, तीन लाख के गहने, 6.70 लाख का हाउस होल्ड और असहाला दिखाया। इसके अलावा कृषि भूमी भी कम हो गई। 2019 में 75 लाख की खेती की जमीन, 51 लाख की व्यवसायिक भूमि दिखाया। रिहायसी जमीन का इसमें कोई जिक्र नहीं था।
विस्तार

Link Copied
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।