आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार दिन तक चलने वाले राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पहले दिन कई नेता व पदाधिकारी जुटे। प्रदेशभर से कांग्रेस के पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान महिला पदाधिकारियों की भी 40 फीसदी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को त्रिलोकपुर में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर व पूर्व पीसीसी अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया, वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि जहां सरकार 27 दिसंबर को अपने चार साल का जश्न मनाने जा रही है, वहीं कांग्रेस इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाएगी। राज्य सहित जिलास्तर पर प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार की चार साल की कारगुजारियों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। कुलदीप राठौर ने कहा कि जिला व ब्लॉक स्तर पर पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी देना और विचार विमर्श करना है। इसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन लाना, जनता को एक कामयाब और हितकारी सरकार देने का भी लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता की कसौटियों पर नाकाम साबित हो रही है। जनता महंगाई व भ्रष्टाचार से जूझ रही है। सरकार के झूठे वादे जनता को गुमराह कर रहे हैं। अभी हाल ही में हुए उपचुनावों में चारों सीट पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जहां पार्टी की विचारधारा व देश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा, तो वहीं संगठन की मजबूती को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे और इसके बेहतर परिणाम निकल कर सामने आएंगे।
इस दौरान पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद चंद्र कुमार, कांग्रेस पर्यवेक्षक उत्तरप्रदेश शिल्पा दीक्षित, आल इंडिया कांग्रेस प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र वैद्य, विद्या सागर, पूर्व विधायक अजय महाजन, गंगूराम मुसाफिर, किरनेश जंग, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह, हिमाचल कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विस्तार