बलिया। जेल मैनुअल की व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं। पहले जिला जेल में बंदियों से मुलाकात रविवार को होती थी। अब इसमें बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत बंदियों से मिलाई अब शनिवार को होगी। इसके साथ ही कई अन्य व्यवस्थाओं में भी फेरबदल किया गया है।
वर्तमान समय में जिला जेल में कुल आठ बैरक हैं। इनमें करीब पांच से अधिक बंदी हैं। पहले जेल में बंदियों से शनिवार को मुलाकात नहीं की जा सकती थी। उस दिन साप्ताहिक बंदी रहती थी। अब व्यवस्था बदल दी गई है। शनिवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी रविवार को होगी। ऐसे में रविवार को होने वाली मुलाकात बंद करने का आदेश दिया गया है। यह मुलाकात अब शनिवार को कराई जाएगी। ऐसे में अब सोमवार से शनिवार तक हर दिन मुलाकात होगी।
जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने जेल की व्यवस्था में बदलाव किया है। पहले शनिवार को मुलाकात नहीं होती थी। अब शनिवार को बंदियों से उनके स्वजन मिल सकेंगे। रविवार को बंदियों से मिलाई पर रोक लगा दी गई है।