मसौली(बाराबंकी)। एक गांव में जंगली जानवर ने चार बकरियों को निवाला बना लिया। जंगली जानवर की आहट से ग्रमीणों में दहशत है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मौके पर एक सूखे पड़े तालाब से बकरियों के अवशेष और जंगली जानवर के पगचिन्ह भी मिले हैं। इसको लेकर लोगों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त है। वन विभाग की टीम ने भी जांच शुरू की है। लोग तेंदुआ होने की भी चर्चा कर रहे हैं।
मसौली थाना क्षेत्र के अमदहा गांव निवासी मुबीन के घर के बाहर रविवार छप्पर के नीचे बंधी बकरियों को जंगली जानवर उठा ले गया। सोमवार की सुबह खोजबीन की तो घर से थोड़ी ही दूरी पर सूखे पड़े तालाब में बकरियों के अवशेष पड़े मिले है।
ग्रामीणों का कहना है कि किसी जंगली जानवर ने अपना निशाना बनाया है। इसकी जानकारी फैलते ही तमाम ग्रमीणों की भीड़ लग गयी। इस बीच सूचना पर थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार सहित पीआरवी 1713 के पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर जांच की। इसमे जंगली जानवर के पगचिन्ह दिखायी दिये है। इससे पूर्व थोड़ी ही दूरी पर स्थित ग्राम मेढ़िया निवासी रफीक की एक बकरी को जंगली जानवर शिकार बना चुका है।