भरुआसुमेरपुर। मारपीट में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।
नदेहरा गांव निवासी गया सिंह (60) व उसके पुत्र धीरज सिंह उर्फ भूरा को तारबाड़ी लगाने के विवाद में 18 नवंबर को गांव के रावेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना, पप्पू सिंह व सौरभ सिंह ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। इसमें गया सिंह को गंभीर चोटें आईं थीं। बेहोशी की हालत में पिता व पुत्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
19 नवंबर को धीरज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था। घायल गया सिंह की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। बीती रात उसकी कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धाराओं में मुकदमा तब्दील करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।