पीलीभीत। रामपुर के कस्बा बिलासपुर निवासी कमल कुमार (26) की सोमवार देर रात सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका दोस्त पवन घायल हो गया। दोनों युवक रामपुर से पीलीभीत रिश्तेदारी में आ रहे थे।
बिलासपुर थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी निवासी विमल कुमार ने बताया कि उसके फूफा सुुरेंद्र कुमार जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय हैं। सोमवार शाम छह बजे उसका बड़ा भाई कमल घर से फूफा के पास आने के लिए अपने दोस्त पवन के साथ बाइक से निकला था। बाइक कमल चला रहा था। उसने हेलमेट भी पहन रखा था। सितारंगज हाईवे होते हुए उसे पीलीभीत आना था। इसी दौरान जहानाबाद से निकलने के बाद लालपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कुछ देर बाद कमल की मौत हो गई। जबकि पवन का इलाज चल रहा है। कमल की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। उसकी मां बेलादेवी, पत्नी कामिनी, पुत्र परम, आयुष, पुत्री आरुषि का रोते-रोते बुरा हाल है।
000
06 पीबीटीपी 39
सुगरा बी के रूप में हुई महिला की पहचान
पीलीभीत। सितारगंज हाईवे पर सोमवार रात अमरिया के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की शिनाख्त जहानाबाद के गांव सहगवां नगरिया निवासी शमशुल हक की पत्नी सुगरा बी के रूप में हुई। उनके पुत्र साजेब ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर शव की मां के रूप में पहचान की। साजेब ने बताया कि उसकी मां चार दिसंबर को मामा के घर नवाबगंज गईं थीं। सोमवार को लौटते वक्त वह निसरा मोड़ पर उतरना भूल गई। इसीलिए अमरिया के ओर पहुंच गईं थी। वहां से पैदल लौटते समय हादसा हो गया। संवाद