पीलीभीत। नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को शासन ने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी कर दिया। नगर पंचायत कलीनगर की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग तो पूरनपुर नगर पालिका की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा नगर पालिका और नगर पंचायत की आठ अन्य सीटें अनारक्षित घोषित की गईं है। आरक्षण जारी होते ही अध्यक्ष पद के लिए पहले से दावेदारी में लगे लोगों में कहीं खुशी तो कहीं मायूसी देखी गई।
पहली दिसंबर को निकाय चुनाव के वार्डों को लेकर आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई थी। इसके बाद अध्यक्ष पद के दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई थी। सोमवार को शासन ने अध्यक्ष पद के लिए भी आरक्षण जारी कर दिया। आरक्षण जारी होते ही प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व से ही दावेदारी में लगे काफी लोगों को झटका लगा है। संभावित उम्मीदवारों ने विभिन्न पार्टियों से टिकट के लिए अपनी कवायद तेज कर दी है। पूरनपुर में महिला सीट होने से कई लोगों को झटका लगा है। यहां पर लोग सीट के अनारक्षित होने के कयास लगा रहे थे। एडीएम वित्त ने बताया जिले की तीनों नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के लिए आरक्षण जारी हो गया है। अब बस अधिसूचना जारी होनी है।
00000
नगर पालिकाओं मेंअध्यक्ष पद के लिए आरक्षण
2022 में स्थिति 2017 में स्थिति
पीलीभीत अनारक्षित महिला सामान्य
बीसलपुर अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
पूरनपुर महिला सामान्य
---
सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण
2022 स्थिति 2017 में स्थिति
कलीनगर अन्य पिछड़ा सामान्य
न्यूरिया अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
जहानाबाद अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
बरखेड़ा अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
मझोला अनारक्षित सामान्य
बिलसंडा अनारक्षित सामान्य
-----
नई नगर पंचायत नौगवा पकड़िया की सीट भी अनारक्षित
ग्राम पंचायत से नव सृजित नौगवा पकड़िया नगर पंचायत की सीट भी अनारक्षित की गई है। अध्यक्ष पद का आरक्षण जारी होने से पहले यहां पर लोग अपने-अपने कयास लगा रहे थे। इन पर सोमवार की शाम ब्रेक लग गया। अब यहां पर पहली बार अध्यक्ष बनने के लिए लोग बेताब हैं।