लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
फरवरी में 59 साल बाद ज्योतिष में एक अद्भूत योग बनने जा रहा है। 9 फरवरी की रात में चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है। इस विचित्र संयोग पर दुनियाभर के ज्योतिषियों की दृष्टि है। दरअसल मकर राशि में कुल 9 ग्रहों में से 6 ग्रह एक साथ मिल रहे हैं। मेदिनी ज्योतिष के मुताबिक, जब एक ही राशि में 5 या उससे ज्यादा ग्रह युति करें तब देश-दुनिया में बड़े भू-राजनीतिक बदलाव आते हैं और इस बदलाव का असर लम्बे समय तक रहता है।