कोढ़ की बीमारी बहुत बुरी मानी जाती रही है। सदियों से इसके शिकार लोगों को समाज से अलग-थलग करने का चलन रहा है। भारत ही नहीं, बहुत से पश्चिमी देशों में भी कोढ़ के मरीजों के साथ ऐसा ही सुलूक किया जाता था। क्या आप जानते हैं यूरोपीय देश ग्रीस या यूनान में तो एक टापू ही कोढ़ के मरीजों के लिए अलग कर दिया गया था। इस टापू का नाम है-स्पिनालॉन्गा।